मुंबई : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में 89 पदों पर भर्ती, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मुंबई से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने 89 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। 

पदों का विवरण : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने वर्क असिस्टेंट के 72 पद, ड्राइवर के 11 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड III के 6 पद पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू होगी जो 30 जुलाई 2022 तक चलेगी।

चयन प्रक्रिया : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन के लिए वेबसाइट : www.barc.gov.in

नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

0 comments:

Post a Comment