सावधान! पटना, नालंदा, पूर्णिया समेत 32 जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश की चेतावनी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, पूर्णिया समेत 32 जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश की चेतावनी जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार 14 जून को राज्य के 32 जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। साथ ही साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकते हैं। हालांकि बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल में कोई चेतावनी जारी नहीं किया गया हैं।

वहीं अगले 24 घंटे के अंदर बिहार के अररिया, किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई हैं। साथ ही साथ मौसम विभाग ने ख़राब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की हैं। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

आपको बता दें की एक पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा दक्षिण उत्तर प्रदेश से असम तक बिहार एवं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। जिसके कारण बिहार के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश तो कुछ जिलों में उमस की स्थिति बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment