इंग्लैंड ने बनाया वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर, 500 से 2 रन कम

न्यूज डेस्क: इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच खेले नए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। साथ ही साथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी कारनामा किया। 

खबर के अनुसार इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 498 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। बता दें की इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 122 रन की पारी खेली। जबकि डेविड मलान ने 125 और जोस बटलर ने 70 गेंदों में 162 रन की पारी खेली। 

वहीं इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन ने 22 गेंद में नाबाद 66 रन की आतिशी पारी खेली। बता दें की इससे पहले वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम था। साल 2018 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट पर 481 रन का स्कोर खड़ा किया था। 

इतना ही नहीं इस मैच में इंग्लैंड ने वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। शुक्रवार को इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कुल 26 छक्के जड़े। इससे पहले साल 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने 25 छक्के जड़े थे। 

0 comments:

Post a Comment