कोरोना के इस बढ़ती रफ़्तार से एक बार फिर से जिला प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ने लगी हैं। हालांकि लखनऊ में कोरोना के जितने भी केस मिले हैं उनमे सभी मरीजों की हालात ठीक तथा सभी को होम आईसोलेशन में रखा गया हैं।
बता दें की लखनऊ के कैसरबाग में 8 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं सरोजनीनगर इलाके में भी 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि रेडक्रॉस व सिल्वर जुबली इलाके में सात-सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आलमबाग और एनके रोड में पांच-पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं उनके संपर्क में आये लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही हैं। वहीं अच्छी बात यह हैं की इस दौरान पहले से कोरोना संक्रमित 32 लोग स्वास्थ होने में भी सफल हुए हैं।

0 comments:
Post a Comment