एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज?

1 .चामिंडा वास : एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के चामिंडा वास के नाम हैं। बता दें की चामिंडा वास ने अपने क्रिकेट करियर में 322 वनडे मैच में 400 विकेट हासिल किए। इसमें जिम्बावे के खिलाफ 8 ओवर्स में 19 रन देकर 8 विकेट लिए थें।

2 .ग्लेन मैकग्रा : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का नाम हैं। मैकग्रा ने 250 वनडे मैच में 381 विकेट लिए हैं। वहीं साल 2003 को नामीबिया के खिलाफ 7 ओवर में 4 मैडेन ओवर करते हुए 15 रन देकर 7 विकेट लिए थें।

3 .मुथैया मुरलीधरन : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इन्होने वनडे में 534 विकेट लिए हैं। वहीं साल 2000 को भारत के खिलाफ एक वनडे मैच में 30 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

4 .वकार युनिस : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस वनडे क्रिकेट में कुल 262 मैच में 416 विकेट लिए हैं।  वहीं साल 2001 को इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में 10 ओवर गेंदबाज करके 36 रन देकर 7 विकेट लेने का कारनामा किया था।

5 .शाहिद अफरीदी: एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी पांचवे नंबर पर हैं। अफरीदी ने 398 वनडे मैच में 395 विकेट लिए हैं। वहीं साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 ओवर्स में 12 रन देकर 7 विकेट लिए थें।

0 comments:

Post a Comment