1 .सचिन तेंदुलकर : वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। बता दें की सचिन ने भारत के लिए 463 वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसमे उन्होंने 96 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया हैं।
2 .कुमार संगकारा : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम हैं। बता दें की संगकारा ने श्रीलंका के लिए 404 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमे उन्होंने कुल 93 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।
3 .जैक कैलिस : वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस तीसरे नंबर पर हैं। बता दें की कैलिस ने वनडे क्रिकेट में 86 अर्धशतक लगाए हैं।
4 .राहुल द्रविड: इस लिस्ट में भारत के राहुल द्रविड़ तीसरे चौथे नंबर पर हैं। बता दें की द्रविड़ ने भारत के लिए 344 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 83 अर्धशतक लगाए हैं।
5 .इंजमाम उल हक : वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इंजमाम उल हक पांचवे नंबर पर मौजूद हैं। बता दें की इंजमाम ने पाकिस्तान के लिए 378 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 83 अर्धशतक लगाए हैं।

0 comments:
Post a Comment