बता दें की पटना में बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई हैं तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलना शुरू हो गया हैं। वहीं राजधानी पटना के साथ गोपालगंज, सारण, वैशाली, गया, भोजपुर, अरवल जिले में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के इन जिलों में बारिश के साथ साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई हैं तथा खराब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की गई हैं ताकि लोगों को वज्रपात के कारण किसी तरह की परेशानी ना हो।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो ख़राब मौसम के दौरान पक्के मकान में ही रहे और ऊंचे पेड़ पौधे और बिजली के पोल से दूरी बनाकर रखे। क्यों की इन जिलों के किसी भी इलाके में बारिश के साथ साथ वज्रपात भी हो सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment