स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार पटना में सबसे ज्यादा कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं। जबकि गोपालगंज में 1, जमुई में 1, मुंगेर में 1, नालंदा में 1, कटिहार में 1, सुपौल में 1 और सीतामढ़ी में भी 1 कोरोना संक्रमित की पहचान की गयी हैं।
बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 72,607 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे 10 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 77 हो गई हैं। इसमें सबसे अधिक पटना में 51 सक्रिय मामले हैं।
वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में पहले से कोरोना संक्रमित 10 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जानकारों की मानें तो देश के कई राज्यों में एकबार फिर कोरोना के नए मामलों में तेजी आई हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और भीड़-भाड़ में मास्क लगानी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment