खबर के अनुसार बिहार के मोतिहारी में ठनका गिरने से तीन लोगों की जान गई हैं। जबकि सीवान, बेतिया, शेखपुरा और औरंगाबाद में भी एक-एक शख्स की मौत हो गई हैं। इसतरह से आसमानी बिजली लोगों के लिए काल साबित हो रही हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में रहने वाले लोगों को सावधान किया हैं। साथ ही साथ अलर्ट जारी करते हुए कहा हैं की लोग ख़राब मौसम के दौरान पक्के मकान में रहें तथा बड़े पेड़-पौधे और बिजली के खम्भे के पास ना जाये।
बिहार में ठनके से हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। साथ ही साथ सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश हैं और कहा हैं की लोग समय-समय पर आपदा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें ताकि इससे बचा जा सकें।

0 comments:
Post a Comment