पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत 20 जिलों में खूब हो रही जमीन की खरीद-बिक्री

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत 20 जिलों में जमीन की खरीद-बिक्री खूब हो रही हैं। जिससे बिहार सरकार को अच्छा राजस्व मिल रहा हैं।

खबर के अनुसार  मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, सिवान, सहरसा, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, मधुबनी, लखीसराय, शिवहर, सीतामढ़ी, कैमूर, सुपौल, मोतिहारी, सारण, मुंगेर, हाजीपुर, समस्तीपुर व अरवल जिले से सरकार ने लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त किये हैं।

बता दें की बिहार सरकार को पटना जिले ने सबसे ज्यादा 252 करोड़ रुपये का राजस्व मिला हैं। जबकि मुजफ्फरपुर से 75 करोड़ और मोतिहारी ने 68 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ हैं। राज्य के इन जिलों में जमीन की रजिस्ट्री में काफी बढ़ोत्तरी हुई हैं।

हालांकि राजस्व लक्ष्य हासिल करने के मामले में बांका, मधुबनी और लखीसराय जैसे जिले सबसे आगे हैं। इन जिलों में जमीन की खरीद बिक्री खूब हो रही हैं और सरकार की तिजोरी भर रही हैं। बड़े शहरों के साथ छोटे-छोटे शहरों से भी सरकार को जमीन रजिस्ट्री से खूब राजस्व मिल रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment