अमेरिका में सेना भर्ती के नियम।
बता दें की अमेरिका के पास करीब 15 लाख की सेना हैं। अमेरिका सेना की भर्ती स्वैच्छिक आधार पर होती हैं। यहां सैनिक 4 साल के लिए भर्ती होते हैं और जरूरत पड़ने पर सैनिकों को 4 साल का एक्सटेंशन दिया जाता हैं। अगर कोई सैनिक 20 साल सेवा देते हैं तो उसे पेंशन और दूसरे भत्ते दिए जाते हैं।
इजरायल में सेना भर्ती के नियम।
इजरायल में पुरुषों को सेना में कम से कम 32 महीने और महिलाओं को 24 महीने की नौकरी मिलती हैं। इसके बाद इन्हे रिजर्व के रूप में रखा जाता हैं। वहीं इसमें से 10 फीसदी को सेना में भर्ती कर लिया जाता है और सात साल का कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है। इन्हे 12 साल की नौकरी के बाद पेंशन और कई तरह के सुविधाएं मिलती हैं।
चीन में सेना भर्ती के नियम।
चीन की सेना में भर्ती होने वालों को दो साल सेवा का मौका दिया जाता है जिसमें से 40 दिन ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद इन सैनिकों को फुल सर्विस में भी रख लिया जाता है। वहीं दो साल सेवा देने वाले सैनिकों को टैक्स बेनिफिट और लोन दिया जाता है।
रूस में सेना भर्ती के नियम।
रूस में 18 से 27 साल तक के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाता हैं। यहां अनुबंध के आधार पर भर्ती होती हैं और सैनिकों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद उन्हें एक साल सेना में सेवा देना होता है।
नोट : बता दें की दुनिया में चीन, इजराइल, स्वीडन, यूक्रेन, नॉर्वे, उत्तर कोरिया, मोरक्को, केप वर्दे, चाड, इरित्रिया जैसे देश में अग्निपथ स्किम की तहत ही सेना में भर्ती की जाती हैं।

0 comments:
Post a Comment