मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना, गया, गोपालगंज, सारण, वैशाली, भोजपुर, अरवल जिले में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
बता दें की बिहार के इन जिलों में इस बार मानसून की बारिश होगी। शनिवार की शाम पटना में बारिश हुई थी। जिससे पटना के लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। आज राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना नजर आ रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील करते हुए कहा हैं की वो ख़राब मौसम के दौरान सावधान रहें तथा घर से बाहर निकलने से बचें। साथ ही साथ बिजली के तार और पेड़-पौधें से भी दूर रहें, ताकि आसमानी बिजली से कोई नुकसान उठाना ना पड़ें।

0 comments:
Post a Comment