खबर के अनुसार दूसरे राज्य से बिहार आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही हैं। पटना एयरपोर्ट, पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर भी कोरोना जांच टीम की संख्या बढ़ा दी गयी है और सभी को अनिवार्य रूप से जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
आपको बता दें की कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और मास्क लगाने की अपील की हैं। वहीं पटना के मीठापुर, अंटाघाट, मुसल्लहपुर हाट आदि बड़ी सब्जी मंडियों में कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया गया है।
इतना ही नहीं कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गांधी मैदान, बैरिया आदि बस स्टैंड पर भी कोरोना जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। पटना में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सख्ती बढ़ाई जा रही हैं और लोगों से कोरोना गाइडलाईन के पालन करने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment