बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार, बांदा, महोबा, जालौन, ओरैया समेत कई जिलों को फायदा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश  में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो गया हैं। बहुत जल्द इस एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां फर्राटा भरते हुए दिखाई देगी और लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। 

खबर के अनुसार करीब 296 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे अभी चार लेन का है और भविष्य में इसे छह लेन तक विस्तारित किया जायेगा। एक्सप्रेस-वे पर बन रहे तीन फ्लाई ओवरों में तकरीबन काम पूरा हो चुका है। वहीं इसपर पोल लगाने, पेंटिंग और किनारे-किनारे पौधारोपण का कार्य किया जा रहा हैं।

बता दें की इस एक्सप्रेस-वे से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ओरैया और इटावा जिलों  के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे आगरा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के सहारे देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ेगा। 

जानकारों की मानें तो इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से जनपदवासियों का दिल्ली, आगरा आदि का सफर बेहद आसान हो जाएगा। साथ ही साथ इन्हे आवागवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और इन जिलों का विकास भी तेजी के साथ होगा।

0 comments:

Post a Comment