शादी में आ रही है बाधा तो करें ये उपाय, जल्द बजेगी शहनाई?
1 .ज्योतिषशास्त्र में गुरू को विवाह का प्रमुख कारक माना गया है। गुरू की स्थिति अनुकूल नहीं होने पर विवाह में देरी होती है। इसलिए आप गुरुवार के दिन पीला कपड़ा पहन कर भगवान विष्णु की आराधना करें। इससे विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाएगी।
2 .कुण्डली में मंगलिक दोष होने पर युवाओं के शादी में बाधा आती है। इसलिए आप मंगलिक दोष को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान जी को गेहूं के आटे एवं गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाएं।
3 .कुण्डली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने पर शादी में बाधा आती है और शादी तय होकर टूट जाती हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा हैं तो आप सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करें। आपकी ये समस्या दूर होगी और आपके जीवन में जल्द ही शहनाई बजेगी।

0 comments:
Post a Comment