खबर के अनुसार छठे चरण में नियुक्त हुए 42 हजार शिक्षकों को वेतन भुकतान को लेकर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और निदेशक रवि प्रकाश, प्राथमिक शिक्षा व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, इसके बाद इसपर फैसला लिया गया।
विभाग के इस फैसले से छठे चरण में नियुक्त हुए 42 हजार शिक्षकों को पहली बार वेतन मिलेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। विभाग ने नए शिक्षकों के आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए वेतन भुकतान करने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें जिन शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो गया हो या अभी जिनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन प्रक्रिया में है। इन दोनों को वेतन का भुकतान किया जायेगा। विभाग के इस फैसले से साफ हैं की छठे चरण में नियुक्त हुए सभी शिक्षकों को वेतन दिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment