खबर के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर से पांच सौ किमी के दायरे में आने वाले छोटे से लेकर बड़े शहरो के लिए विमान सेवा शुरू करने की योजना पर काम चल रहा हैं। मुजफ्फरपुर से 40 से 60 सीटों वाले विमान का संचालन किया जा सकता हैं।
बता दें की नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर लौटे पूर्व नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार ने इसके बारे में जानकारी दी हैं और कहा हैं की बहुत जल्द मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट से छोटे विमान का संचालन शुरू किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से कोलकाता, रांची, बनारस, लखनऊ, गोरखपुर समेत पांच सौ किमी के दायरे में आने वाले शहरों के लिए विमान सेवा शुरू की जा सकती हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द यहां के लोग भी विमान सेवा का आनंद उठा सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment