पटना, बक्सर, नालंदा, मुंगेर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में मानसून तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के सभी जिलों में मानसून का असर दिखाई देना शुरू हो जायेगा। जिसके कारण पटना, बक्सर, नालंदा, मुंगेर समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी। 

बता दें की मौसम विभाग ने पटना, बक्सर, नालंदा, मुंगेर, भागलपुर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बांका, जमुई और खगडिय़ा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के इन जिलों में अगले 24 घंटे के अगर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका नजर आ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

वहीं आज मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज और अररिया जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों से खराब मौसम के दौरान घर में रहने की भी अपील की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment