खबर के अनुसार यदि आप राशन कार्ड होल्डर हैं और आपकी शादी हुई है तो आप राशन कार्ड की सूची में नए सदस्य का नाम जरूर शामिल करें। वहीं अगर परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में नहीं हैं तो उनका भी नाम जोड़ सकते हैं।
राशन कार्ड में ऑनलाइन जोड़े नाम : ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम जोड़ना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पोर्टक http://fcs.up.gov.in/ पर विजिट करना होगा। वहीं आप अपने आसपास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी आधार कार्ड व जन्मतिथि के द्वारा राशन कार्ड में नाम जोड़ सकते हैं।
राशन कार्ड में ऑफलाइन जोड़े नाम : राशन में ऑफलाइन के द्वारा भी नए सदस्य का नाम जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको कोटेदार के पास जाना होगा जहां पर आपको एक आवेदन फॉर्म दिया जाएगा। जिसे भरकर आपको जमा करना होगा। इसके बाद राशन कार्ड में नाम जुड़ जायेगा।

0 comments:
Post a Comment