DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में 58 पदों पर निकली भर्ती, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए डीआरडीओ में 58 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट के 58 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन की तिथि :  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए। जबकि एससी/एसटी व दिव्यांग महिलाओं को कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : https://rac.gov.in/index.php?lang=en&id=0

0 comments:

Post a Comment