खबर के अनुसार यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट 18 जून यानि की आज दो बजे जारी किया जायेगा। जबकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज शाम चार बजे बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसको लेकर यूपी बोर्ड ने सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली हैं।
बता दें की इस साल उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 4775749 परीक्षा में शामिल हुए थें। इन परीक्षार्थी का आज रिजल्ट प्रकाशित किया जायेगा।
ऐसे देखें रिजल्ट : छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जा कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment