खबर के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 9 जून 2022 के बाद कभी भी जारी किया जा सकता हैं। राज्य में इंटर और मैट्रिक के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा करने के बाद ब्योरा बोर्ड मुख्यालय को भेज दिया गया है।
बता दें की बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर सकता हैं। बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो इसी सप्ताह में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर रिजल्ट का प्रकाशन किया जायेगा। आप बोर्ड की वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट : आपको बता दें की यूपी बोर्ड के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल upmsp.edu.in पर जारी किया जायेगा। छात्र यूपी बोर्ड की इस वेबसाइट पर जा कर रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment