UP Pension Scheme: यूपी पेंशन योजना के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए योगी सरकार ने पेंशन की व्यवस्था की है। साथ ही साथ इनके पेंशन की राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वेबसाइट पोर्टल ओपन हैं।

बता दें की समाज के गरीब तबके के लोगों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को शुरू किया हैं। उत्तर प्रदेश में रहने वाले लाखों लोग इस योजना का लाभ उठा रहें हैं तथा अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना रहे हैं। 

आवेदन के लिए दस्तावेज : पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, बैंक खाता, निवास प्रमाणपत्र, दिव्यांग पेंशन के लिए स्वास्थ्य विभाग से सत्यापित प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, मोबाइल नंबर आदि होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन : अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपको इस योजना का लाभ मिलेगा। 

0 comments:

Post a Comment