पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में भूलकर भी ना खरीदें 5 तरह की जमीन

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के इन शहरों में ज्यादातर लोग घर बनाने के लिए जमीन की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण कई लोग धोखेधड़ी का भी शिकार हो रहे हैं। 

आपको बता दें की अगर आप बिहार के किसी भी शहर में जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो आप सोच-समझकर करें। साथ ही साथ जमीन खरीदते समय जमीन की पूरी जांच-पड़ताल करें ताकि आपको भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े।

पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में भूलकर भी ना खरीदें 5 तरह की जमीन?

1 .अगर कोई जमीन केसरे हिन्द या फिर खास महाल की हैं तो इस जमीन को भूलकर भी ना खरीदें। क्यों की ये जमीन सरकार के अधिकार में आती हैं।

2 .अगर कोई जमीन किसी मंदिर या मठ की हैं तो इसे ना खरीदें। क्यों की इस जमीन की खरीद बिक्री गैर क़ानूनी होती हैं।

3 .जमीन अगर गैरमजरुआ या सरकार के किसी विभाग की हैं तो आप इसे भूलकर भी ना खरीदें। आपको भविष्य में दिक्कत हो सकती हैं।

4 .जमीन पर अगर कोई केस या मुकदमा चल रहा हैं या कोर्ट में कोई केस लंबित हैं तो उस जमीन को भूलकर भी ना खरीदें। 

5 .अगर किसी जमीन पर बैंक से लोन निकाली गई हैं या जमीन को गिरवी रखा गया हैं तो आप उसे भूलकर भी ना खरीदें।

0 comments:

Post a Comment