मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चम्पावत जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं।
वहीं 29 अगस्त को उत्तराखंड के नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही साथ इन जिलों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें की भारी बारिश से उत्तराखंड के इन जिलों में कहीं-कहीं पर हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने से कहीं कहीं सड़कों व राजमार्गों में अवरोध, कटाव अदि की समस्या उत्पन हो सकती हैं। इसलिए ख़राब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले।

0 comments:
Post a Comment