खबर के अनुसार बिहार के सभी शहरों में जमीन का रजिस्ट्री करवाते समय जो स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज लगती है, वो उस जमीन की सरकारी रेट के आधार पर होती है। ज्यादातर मामलों में जमीन का सरकारी भाव, बाजार भाव से कम होता हैं।
आपको बता दें की आप बिहार सरकार के वेबसाइट पोर्टल से व्यावसायिक, आवासीय, डेवलपिंग एरिया और धनहर जमीन का सरकारी रेट जान सकते हैं। इससे आपको ये भी पता चल जायेगा की आप जो जमीन खरीद रहे हैं उसका इस्तेमाल किस काम के लिए होगा और उसका सरकारी रेट क्या हैं।
ऐसे चेक करें जमीन का सरकारी रेट?
1 .आप सबसे पहले वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in को ओपन करें।
2 .इस वेबसाइट पर जानें के बाद View MVR विकल्प पर क्लिक करें।
3 .अब अपना रजिस्ट्रेशन ऑफिस, थाना कोड, लैंड टाइप सेलेक्ट करें।
4 .इसके बाद बिहार में जमीन का सरकारी रेट क्या है ये स्क्रीन में खुल जायेगा।
5 .यहां आप व्यावसायिक, आवासीय, डेवलपिंग एरिया और धनहर जमीन का रेट क्या है जान सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment