गणेश चतुर्थी पर इन शुभ मुहूर्त में करें बप्पा की स्थापना

पटना : पंचांग के अनुसार इस साल 27 अगस्त को देशभर में धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जायेगा। बप्पा के आगमन के लिए जगह-जगह पंडाल बनाए जाएंगे। तथा भगवान गणपति के लिए लोगों के घरों में भी झांकियां बनाई जाएगी।

आपको बता दें की गणेश चतुर्थी पर लोग 10 दिन तक भक्ति भाव से गणपति जी की पूजा आराधना करते हैं और फिर अनंत चतुदर्शी पर बप्पा अपने लोक वापस लौट जाते हैं। इस दौरान गणपति अपने भक्तों में सुख, शांति, समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त  : हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी।

भगवान गणपति के 12 नाम मंत्र का करें जाप?

ॐ सुमुखाय नम:

ॐ एकदंताय नम:

ॐ कपिलाय नम:

ॐ गजकर्णाय नम:

ॐ लंबोदराय नम:

ॐ विकटाय नम:

ॐ विघ्ननाशाय नम:

ॐ विनायकाय नम:

ॐ धूम्रकेतवे नम:

ॐ गणाध्यक्षाय नम: 

ॐ भालचंद्राय नम:

ॐ गजाननाय नम:

ऐसे करें मंत्र जाप : आप गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की स्थापना के दौरान उनके इस 12 मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा आपके दैनिक जीवन पर सदैव बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment