पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत सभी जिलों में इस वेबसाइट से निकाले खेत का रसीद

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत सभी जिलों में रहने वाले लोग बिहार भूमि की सरकारी वेबसाइट से ऑनलाइन के द्वारा खेत का रसीद निकाल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार ने बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर खेत का नया रसीद उपलब्ध कराया हैं। जिसे आप ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि ऑनलाइन रसीद निकालने के पहले आपको अपने जमीन या खेत का लगान जमा करना होगा। जैसे ही आप जमीन के लगान को जमा करेंगे उसके बाद जमीन रसीद डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा और इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकेंगे। 

आपको बता दें की इससे पहले बिहार में खेत का रसीद निकालने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थें। लेकिन नई व्यवस्था के तहत लोग ऑनलाइन के द्वारा आसानी से अपने जमीन का लगान जमा कर रसीद निकाल सकते हैं।

ऑनलाइन रसीद निकालने के लिए वेबसाइट : http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/

ऐसे निकालने खेत का रसीद : आप बिहार भूमि की वेबसाइट पर जा कर भू-लगान के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आप ऑनलाइन भुकतान करें पर क्लिक करें और जमीन की पूरी डिटेल्स भरकर लगान जमा करें और फिर रसीद निकालें।

0 comments:

Post a Comment