खबर के अनुसार 11 रात व 12 दिन की इस तीर्थयात्रा ट्रेन को लेकर आइआरसीटीसी ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर आप इस ट्रेन से यात्रा पर्यटक स्थानों की यात्रा करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं।
कितना होगा किराया : इस पर्यटक ट्रेन से यात्रा के लिए स्टैंडर्ड कैटोगिरी पैकेज स्लीपर क्लास के लिए 22,010 रुपये और कंफर्ट श्रेणी एसी-थ्री पैकेज के लिए 33,020 रुपये का भुगतान करना होगा। आपको आइआरसीटीसी के द्वारा रहने ठहरने खाने-पीने की पूरी सुविधा दी जाएगी। साथ ही साथ गैर-एसी बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा तथा यात्रा बीमा की भी सुविधा मिलेगी।
इन जगहों की करें यात्रा : उज्जैन(महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर), द्वारका (द्वारकाधीश मंदिर व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग), सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिरडी(साइ दर्शन), शनि शिंगणापुर व त्रयंबकेश्वर।

0 comments:
Post a Comment