खबर के अनुसार राजस्थान से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना और बेतवा नदी में जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ गया है। साथ ही साथ मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने से अन्य नदियों के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बांदा, मथुरा, मिर्जापुर, जालौन, हमीरपुर, प्रयागराज के डीएम को निर्देश देते हुए अलर्ट पर रहने को कहा हैं। ताकि बाढ़ की समस्या से निपटा जा सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ टीमों को अलर्ट रहने को कहा हैं तथा इन जिलों के जिलाधिकारियों को कहा है की वो हर समय स्थिति पर नजर बनाए रखें और जरूरी हो वह कदम उठाएं, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना ना पड़े।

0 comments:
Post a Comment