पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी नगर निकायों में चुनाव को लेकर बड़ी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी नगर निकायों में चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव के लिए आदेश जारी किये हैं। जिसमे कहा गया है की नगर निकाय चुनाव में बैलेट पेपर को इवीएम में लगा कर मतदान कराया जायेगा।

खबर के अनुसार वार्ड पार्षद के लिए सफेद रंग, उप मुख्य पार्षद के लिए स्काइ ब्लू और मुख्य पार्षद के लिए पीले रंग के कागज का इस्तेमाल किया जायेगा। वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के लिए सफेद कागज पर काला रंग से प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न अंकित होगा। 

वहीं उपमुख्य पार्षद के प्रत्याशियों के लिए स्काइ ब्लू बैलेट पेपर पर काला रंग से प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न अंकित किया जायेगा। जबकि मुख्य पार्षद के प्रत्याशियों के लिए पीले रंग के कागज पर काले रंग से प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न अंकित होगा। 

आपको बता दें की राज्य निर्वाचन आयोग के इस नई व्यवस्था से मतदाता, प्रत्याशी और मतदान कर्मियों को हर पद के इवीएम की पहचान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। साथ ही साथ मतदाताओं को मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड काउंसलर के प्रत्याशी की इवीएम की पहचान करने में आसानी होगी।

0 comments:

Post a Comment