उन्होंने कहा है की इस फंड के गठन होने से राज्य के युवाओं को उनके स्टार्टअप के लिए पूंजी का अभाव नहीं होगा। इस इनोवेशन फंड से युवा खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए वित्तीय लाभ ले सकते हैं और राज्य में स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में इनोवेशन फंड का लाभ सभी पात्र लोगों को मिलेगा। आवेदन और स्वीकृति की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएगी। इनोवेशन फंड में सरकार के वित्तीय योगदान के साथ ही, प्राइवेट सेक्टर से भी सहयोग लिया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में युवाओं की अभिनव सोच और स्टार्टअप के रूप में सफल बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टमेंट फंड लगभग 4,000 करोड़ रुपये के साथ प्रारम्भ किया जायेगा। इससे राज्य के युवाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे।

0 comments:
Post a Comment