पटना, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सुपौल समेत 12 जिलों में गिरा तापमान

न्यूज डेस्क: बिहार में ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सुपौल समेत 12 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई हैं। जिससे इन जिलों में ठंड का बढ़ना शुरू हो गया हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के अंदर राज्य के कई जिलों में तीन डिग्री पारा गिरेगा। जिससे बिहार में ठंड के साथ साथ कनकनी में भी इजाफा देखने को मिलेगी। इससे लोगों को सर्दी खांसी की समय हो सकती हैं। इसलिए आप ठंड से सावधान रहें।

आपको बता दें की गुरुवार को बिहार का सीतामढ़ी शहर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। सीतामढ़ी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं। वहीं अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में भी मामूली सी कमी देखने को मिली हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में अभी पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ हैं। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का असर बहुत जल्द बिहार में भी देखने को मिलेगा। इससे राज्य में ठंडी हवाएं चलेगी और यहां के तापमान में गिरावट आएगी।

0 comments:

Post a Comment