एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल के द्वारा देश के अलग-अलग शहरों में 5G सर्विस शुरू किया जा रहा हैं। देश के कई शहरों में भारतीय एयरटेल और रिलायंस जिओ की 5G सर्विस लोगों को दी जा रही हैं।
आपको बता दें की अभी तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे(हवाई अड्डा), बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, पानीपत, नागपुर, वाराणसी, गुरुग्राम और पटना में 5G सर्विस शुरू किया गया हैं। अन्य शहरों में भी इसकी तैयारी की जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रिलायंस जिओ और भारतीय एयरटेल के द्वारा देश के अन्य शहरों में भी लोगों के लिए 5G सर्विस शुरू किया जायेगा। इसको लेकर इन दोनों मोबाइल कंपनियों के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। ताकि लोगों को 5G सर्विस उपलब्ध कराया जा सके।

0 comments:
Post a Comment