खबर के अनुसार शुक्रवार को भागलपुर के सबौर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि गया का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बांका का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
वहीं बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों के तापमान में अचानक से गिरावट दर्ज की गई हैं। जिससे इन जिलों में कनकनी बढ़ गई हैं। अगले 48 घंटे के अंदर बिहार के इन जिलों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पछुआ हवा के प्रभाव से एक और बिहार में पारा लुढ़क रहा हैं तो वहीं पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी से उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का चलना शुरू होगा। इसके असर से बिहार के जिलों में कनकनी और ठिठुरन बढ़ेगी।

0 comments:
Post a Comment