बिहार के बांका में 3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: बिहार में बांका में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बांका में 3 दिसंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार इस रोजगार मेला का आयोजन बांका के तेलिया आईटीआई कॉलेज परिसर में 3 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। युवा अपने दस्तावेजों के साथ इस रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं। 

आपको बता दें की इस रोजगार मेला में मैट्रिक, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि पास युवाओं को इंटरव्यू के आधार पर नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। इस रोजगार मेला में तीन दर्जन कंपनियां भाग ले रही हैं जो युवाओं को नौकरी देगी।

अगर आप इस रोजगार मेला में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप खुद का एक बॉयोडाटा, दो फोटो और सभी तरह के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन पढ़ें।

0 comments:

Post a Comment