आगरा और मथुरा से चलने वाली 4 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: ठंड के मौसम में कोहरे का असर अब ट्रेनों पर दिखाई देने लगा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने आगरा और मथुरा से चलने वाली 4 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दिए हैं। इन ट्रेनों का परिचालन फरवरी महीने तक प्रभावित रहेगा। 

खबर के अनुसार रेलवे ने हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस और कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस ट्रेन को आंशिक दूर तक के लिए रद्द  किया हैं। अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। 

बता दें की रेलवे ने घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों के परिचालन को दिसंबर से फरवरी महीने तक के लिए रद्द किया हैं। वहीं कुछ ट्रेनों के फेरे कम किये गए हैं। इसलिए अगर आप ठंड के मौसम में यात्रा करने वाले हैं तो अपनी ट्रेनों का शेड्यूल जरूर देखें। 

आगरा और मथुरा से चलने वाली 4 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट?

ट्रेन नंबर 12177 : हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 12178:  मथुरा जंक्शन-हावड़ा एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 12319 : कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस ट्रेन सात दिसंबर से 22 फरवरी तक मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 12320 : आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन आठ दिसंबर से 23 मार्च तक आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment