लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर सहित यूपी में 35 हजार पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर सहित यूपी में 35 हजार पदों पर भर्ती होने वाली हैं। ये भर्ती पुलिस विभाग में की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

खबर के अनुसार यूपी पुलिस विभाग में खाली पड़े पदों को भर्ती के लिए डीजीपी मुख्यालय ने उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। अगले दो महीने के अंदर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नागरिक पुलिस में कांस्टेबल के 26200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि पीएसी में कांस्टेबल के 8500 पद भरे जाएंगे। वहीं यूपी पुलिस में फायरमैन के 1057 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगी।

बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यालय से 35,757 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मिला है। जल्द ही भर्ती से संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी। अगर आप यूपी पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आप तैयारी में जुट जाये।

0 comments:

Post a Comment