पटना, पूर्णिया, सीवान समेत 5 शहरों की हवा में सांस लेना मुश्किल

न्यूज डेस्क: बिहार के कई शहरों में वायु प्रदूषण का लेवण खराब श्रेणी में पहुंच गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वायु की गुणवत्ता खराब होने से बिहार के पटना, पूर्णिया, सीवान समेत 5 शहरों की हवा में लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रहा हैं वैसे-वैसे वायु में धूल-कण की मात्रा भी बढ़ रही हैं। धूल-कण के कारण बिहार के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही हैं। इससे लोगों में सांस से संबंधित परेशानियां जन्म ले सकती हैं। 

आपको बता दें की शक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में वायु गुणवत्ता सूचनांक यानि की एक्यूआइ 347 दर्ज किया गया हैं। वहीं शुक्रवार को बेगूसराय और सीवान देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। यहां शुक्रवार को प्रदूषण 400 के खतरनाक सीमा के पार दिखा।

डॉक्टरों की मानें तो वायु की गुणवत्ता खराब होने से लोगों के आंखों में जलन की समस्या जो सकती हैं। साथ ही साथ सबसे ज्यादा लोगों में सांस से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए लोग सावधान रहें और घर से निकलते समय मास्क लगाए।

पटना, पूर्णिया, सीवान समेत 5 शहरों की हवा में सांस लेना मुश्किल?

पटना में एक्यूआइ 347,

बेतिया में एक्यूआइ 375,

पूर्णिया में एक्यूआइ 386,

बेगूसराय में एक्यूआइ 406,

सीवान में एक्यूआइ 454,

0 comments:

Post a Comment