पटना, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा में जमीन लेते समय ध्यान रहें 5 बातें?

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा में जमीन की खरीद-बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। लेकिन खरीद बिक्री के लिए कई लोग धोखाधड़ी का भी शिकार हो रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे पांच ऐसे बातों के बारे में जिन बातों का ध्यान आप जमीन लेते समय आवश्य रखें ताकि आपको किसी तरह के नुकसान का सामना करना ना पड़े।

पटना, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा में जमीन लेते समय ध्यान रहें 5 बातें?

1 .बिहार के इन शहरों में अगर आप जमीन की खरीदारी कर रहें हैं तो आप सबसे पहले जमीन की जमाबंदी, लगान रसीद और पुराना रजिस्ट्री पेपर की जांच आवश्य करें।

2 .जमीन पर कोई केस या विवाद तो नहीं हैं। इसकी जानकारी के लिए आप किसी अच्छे वकील से सलाह ले सकते हैं।

3 .जमीन खरीदने से पहले आप जमीन की नापी किसी सरकारी अमीन से कराये। क्यों की सरकारी अमीन की नापी कोर्ट में मान्य होती हैं। 

4 .जमीन खरीदने के लिए अगर आप एडभांस में पैसे देने वाले हैं तो आप सबसे पहले उस जमीन का एग्रीमेंट करा लें। इसके बाद ही पैसे लें। 

5 .आप जमीन लेने के लिए पैसा दे रहे हैं तो आप पैसे की लेन-देन हमेशा चेक या ऑनलाइन के माध्यम से ही करें। कैस पैसा देने से बचें।

0 comments:

Post a Comment