एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के अलग-अलग जिलों के थाने में आये दिन जमीन खरीद-बिक्री में हुए धोखाधड़ी का केस दर्ज हो रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी जमीन के बारे में जिस जमीन को आप भूलकर भी ना खरीदें।
बिहार के पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत सभी जिलों में ना खरीदें ये 7 जमीन?
1 .बिहार में अगर कोई कंपनी या बिल्डर रेरा से रजिस्टर ना हो तो उस कंपनी या बिल्डर से भूलकर भी जमीन की खरीदारी ना करें।
2 .अगर कोई जमीन सरकार के संबंधित विभाग की हैं तो आप उस जमीन को खरीदने की कोशिश बिलकुल भी ना करें।
3 .बिहार में अगर कोई जमीन गैरमजरुआ हैं तो उस जमीन को ना खरीदें क्यों की ये जमीन बिहार सरकार की होती हैं।
4 .जमीन पर अगर कोई केस चल रहा हैं या कोर्ट में केस लंबित हैं तो आप उस जमीन को ना खरीदें।
5 .जमीन को अगर गिरवी रखा गया हैं या उस जमीन पर बैंक लोन चल रहा हैं तो आप उस जमीन को ना खरीदें।
6 .बिहार में कोई जमीन मंदिर या मठ की हैं तो उस जमीन को भी ना खरीदें।
7 .बिहार में कोई जमीन केसरे हिन्द या खास महाल की हैं तो उस जमीन को भी ना खरीदें।

0 comments:
Post a Comment