खबर के अनुसार गोड्डा से 10 दिसंबर को गोड्डा-राजेंद्रनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के परिचालन की हरी झंडी दे दी हैं। इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों का आवागवन सुगम होगा और लोगों की परेशानियां भी कम होगी।
भागलपुर के रास्ते राजेंद्रनगर से गोड्डा के बीच चलेगी नई ट्रेन?
राजेंद्रनगर-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन : यह ट्रेन राजेंद्रनगर से हर शुक्रवार को रात 10:05 बजे खुलेगी। भागलपुर सुबह 3:15 बजे पहुंचेगी और गोड्डा सुबह 7 बजे पहुंचेगी।
गोड्डा-राजेंद्रनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन : यह ट्रेन गोड्डा से हर शनिवार को सुबह 7:35 बजे खुलेगी। भागलपुर सुबह 10:41 बजे पहुंचेगी और राजेंद्रनगर टर्मिनल शाम 4:10 बजे पहुंच जायेगी।
इस ट्रेन का कमर्शियल स्टॉपेज।
बख्तियारपुर, हाथीदह, अभयपुर, जमालपुर, बरियारपुर, सुल्तानगंज, धौनी, बाराहाट, मंदारहिल, हंसडीहा और पोड़ैयाहाट।

0 comments:
Post a Comment