पटना, बेतिया, पूर्णिया, सीवान समेत 9 शहरों की हवा हुई सबसे खराब

न्यूज डेस्क: बिहार के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के शहरों की हवा खराब होती जा रही हैं। पटना, बेतिया, पूर्णिया, सीवान समेत 9 शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई हैं।

खबर के अनुसार वायु में धूल-कण की मात्रा बढ़ने से राजधानी पटना समेत बिहार के कई शहरों की हवा खराब हो गई हैं, जो की लोगों के लिए चिंताजनक हैं। हवा खराब होने से लोगों को सांस से संबंधित कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

आपको बता दें की शनिवार को देश के सबसे प्रदूषित 29 शहरों में 18 शहर बिहार के हैं। इसमें बेतिया पहले नंबर पर हैं। जबकि दूसरे नंबर पर बिहार का बेगूसराय और तीसरे नंबर पर भी बिहार का दरभंगा शहर शामिल हैं यहां वायु प्रदूषण देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

जानकारों की मानें तो ठंड के इस मौसम में ओस गिरने के कारण हवा में धूलकण घुल-मिल रहे हैं। इससे प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है। साथ ही साथ शादियों के इस सीजन में लोग खूब पटाखे छोड़ रहे हैं जिसके असर से हवा खराब हो रही हैं। 

पटना, बेतिया, पूर्णिया, सीवान समेत 9 शहरों की हवा हुई सबसे खराब?

बेतिया में एक्यूआई लेवल 430 रिकाॅर्ड किया गया। 

बेगूसराय में एक्यूआई लेवल 428 रिकॉर्ड किया गया। 

सीवान में एक्यूआई लेवल 401 रिकॉर्ड किया गया। 

दरभंगा में एक्यूआई लेवल 417 रिकॉर्ड किया गया। 

पूर्णिया में एक्यूआई लेवल 410 रिकॉर्ड किया गया। 

छपरा में एक्यूआई लेवल 382 रिकॉर्ड किया गया। 

पटना में एक्यूआई लेवल 379 रिकॉर्ड किया गया। 

कटिहार में एक्यूआई लेवल 366 रिकॉर्ड किया गया। 

बिहारशरीफ में एक्यूआई लेवल 365 रिकॉर्ड किया गया।

0 comments:

Post a Comment