खबर के अनुसार लखनऊ से झांसी और मेरठ से लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने 1 दिसंबर से निरस्त की गई 2 ट्रेनों को बहाल करने का फैसला लिया है। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों के परिचालन को बहाल किया हैं।
आपको बता दें की रेलवे प्रवक्ता ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ से मेरठ सिटी के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस (22453 /54) को बहाल कर दिया गया है। यात्रीगण टिकट लेकर इस ट्रेन से पहले की तरह यात्रा कर सकते हैं।
वहीं लखनऊ से झांसी के बीच चलने वाली झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन ( 11109/10) को भी चलाया जा रहा है। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें।

0 comments:
Post a Comment