खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर मध्य प्रदेश के ग्वालियर और नौगांव में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं। बता दें की ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। जबकि नौगांव में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं।
वहीं मध्य प्रदेश के गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, धार, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो, नौगांव और सागर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से निचे रिकॉर्ड किया गया हैं। जबकि अन्य जिलों में भी ठंड और शीतलहरी का प्रकोप देखने को मिल रहा हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमोत्तर हवाएं पहाड़ों से बर्फीली हवाएं लेकर मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। जिससे यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही हैं। 27 दिसंबर के बाद कई जिलों में तापमान कम होने और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

0 comments:
Post a Comment