नए साल पर पटना, भगलपुर, दरभंगा समेत इन जिलों में होगी बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नए साल पर कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों पर बारिश का साया मडरा रहा हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में नए साल पर बारिश होने की संभावना जताई हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार नए साल के मौके पर पटना, भागलपुर, गया, समस्तीपुर समेत अन्य कई जिलों में हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती हैं। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और इन जिलों में ठंड की भी बढ़ोत्तरी होगी।

बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के मुजफ्फरपुर और खगड़िया जिले के आस-पास के इलाके में हल्की बूंदा बांदी हुई हैं। वहीं सारण और सिवान जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई हैं। सीवान में सबसे ज्यादा 6.2 मिलीमीटर बारिश हुई हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नए साल के अवसर पर बिहार के पटना, समस्तीपुर, भागलपुर, गया में बारिश का साया हैं। इससे नए साल का जश्न फीका हो सकता हैं। हालांकि इन जिलों में भी हल्की से समान्य स्तर की बारिश हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment