खबर के अनुसार प्रयागराज में गंगा और यमुना के किनारे चार सड़कों के प्रस्ताव मंजूर किये गए हैं। करीब 450 करोड़ रुपये की लगात से इन सड़कों का निर्माण किया जायेगा। साथ ही साथ वहां सौंदर्यीकरण का भी कार्य किया जायेगा।
मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रयागराज में सात पक्के स्नान घाटों व नदियों के तट पर बनने वाले मार्गों के लिए जमीन की पैमाइश का काम पूरा कर लिया गया है। बहुत जल्द सर्वे का काम शुरू किया जायेगा।
यूपी के प्रयागराज में चार सड़कों के प्रस्ताव मंजूर?
झूंसी की ओर गंगा किनारे 30 फीट चौड़ी 700 मीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा।
गऊघाट से बलुआघाट तक यमुना किनारे 900 मीटर लंबी व 30 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण होगा।
फाफामऊ पुल से बक्शी बांध तक 30 फीट चौड़ी 6500 मीटर लंबी विशेष इंटरलाकिंग सड़क बनेगी।
नागवासुकि मंदिर के पास 900 मीटर लंबी व 60 मीटर चौड़ी इंटरलााकिंग सड़क का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment