पटना से जयपुर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी के लिए सीधी फ्लाइट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना एयरपोर्ट से लोगों को जयपुर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी के लिए नई फ्लाइट मिलेगी। इसको लेकर इंडिगो एयरलाइन्स के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद पटना एयरपोर्ट से 37 जोड़ी विमानों का नया शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले पटना एयरपोर्ट से 52 जोड़ी विमान संचालित हो रही थी। 

आपको बता दें की इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर- पटना- गुवाहाटी के बीच नयी उड़ान सेवा शुरू की है। वहीं पटना से चंडीगढ़ के लिए भी नई विमान सेवा शुरू की गई हैं। यात्रीगण इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

पटना से जयपुर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी फ्लाइट का टाइमटेबल।

1 .इंडिगो की फ्लाइट 6 इ 6394 चंडीगढ़ से रवाना हो कर दाेपहर 1:20 बजे पटना आएगी और 1:50 बजे टेक ऑफ करेगी। 

2 .इंडिगो की फ्लाइट 6 इ 673 जयपुर से रवाना हो कर 12 बजे पटना आयेगी और 12:30 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना होगी। 

0 comments:

Post a Comment