खबर के अनुसार योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में एक साल पूरे होने पर जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि आगामी एक अप्रैल से नलकूप किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों को नलकूपों से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी।
बता दें की बरेली मंडल में कई किसान ऐसे हैं जो नलकूपों से अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। सरकार के इस ऐलान से बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में हजारों किसानों को फायदा होगा और किसान आसानी से खेल की सिंचाई कर सकेंगे।
योगी सरकार ने किसानों को फ्री बिजली देने के लिए बजट की व्यवस्था की उपलब्ध करा दी हैं। एक अप्रैल से प्रदेशभर के किसान योगी सरकार के इस योजना का लाभ उठा सकेंगे और नलकूपों के द्वारा फ्री में खेत की सिंचाई कर सकेंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment