पटना : बिहार में 12वीं पास को बिना ब्याज 4 लाख का लोन

पटना : बिहार में 12वीं पास होने के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई करने के लिए नीतीश सरकार के द्वारा बिना ब्याज 4 लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जाता हैं। इस लोन को लेकर बिहार के छात्र देशभर के मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में गरीब वर्ग के युवाओं को इंटर के बाद पढ़ाई में आर्थिक समस्या का सामना करना ना पड़े, इसके लिए सरकार के द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही हैं। इस योजना के तहत युवाओं को लोन उपलब्ध कराया जाता हैं।

बता दें की इस योजना के तहत छात्र बीएससी, बीकॉम, बीए, डिप्लोमा, बीफार्मा, कृषि, इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर, बीपीएड, बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, एलएलबी, होटल मैनेजमेंट, फैशन टेक्नोलॉजी आदि की पढ़ाई कर सकते हैं। 

आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदक छात्र /छात्रा का आधार कार्ड, दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट, परिवार का आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पैन कार्ड, उच्च शिक्षण संस्थान के दाखिले का प्रमाण पत्र, माता-पिता, और गारंटर की दो फोटो, मोबाइल नंबर आदि।

ऐसे करें आवेदन : बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप बिहार सरकार की वेबसाइट पोर्टल https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment